जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के चारु गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग मजरों के दो घरों में सेंध लगाकर नगदी समेत जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़ित ने इसकी सूचना छपिया पुलिस को दी है। थाना क्षेत्र के चारु गांव के मजरा वर्मा पुरवा निवासी छविनाथ जायसवाल ने बताया कि बीती रात घर के सारे लोग खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने घर में सेंध काटकर कमरे में रखा 10000 नगद, बर्तन, दो जोड़ी पाजेब, झुमकी, करधन, विदिया व सोने की माला कीमत लगभग एक लाख उठा ले गए सुबह जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी वहीं ग्राम पंचायत चारु के दूसरे मजरे में राम प्रकाश कहार के यहां अज्ञात चोरों ने घर के पूरब कमरे में सेंध लगाकर करधन, मटर माला, झुमकी, पाजेब कीमत लगभग एक लाख उठा ले गए। पीड़ित राम प्रकाश ने बताया कि छपिया पुलिस को चोरी की लिखित सूचना दे दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही हैं।
फर्जी वरासत में फंसी लेखपाल
मनकापुर तहसील की एक महिला लेखपाल फर्जी वरासत के मामले में फंस गई है। तहसीलदार ने विभागीय कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र के ग्राम गड़रही निवासी श्यामलाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बड़े पिता छांगुर की भूमि का वरासत गांव के सियाराम, पंचम लाल, दयाशंकर आदि ने हल्का लेखपाल संगीता गौड़ से मिलीभगत करके फर्जी तरीके से एक महिला राममुना पत्नी दुलारे निवासी देवीनगर थाना वजीरगंज के नाम से 2 फरवरी 2022 को वरासत करवा दिया। दो दिन बाद चार फरवरी को उपरोक्त लोगों ने उसी वरासत की भूमि को अपने नाम बैनामा करा लिया। तहसीलदार पैगाम हैदर ने शिकायत की जांच नायब तहसीलदार अमित कुमार यादव को सौंपी। नायब तहसीलदार की जांच में लेखपाल संगीता गौड़ ने दोषी पाई गई। तहसीलदार ने बताया कि विभागीय कार्यवाही के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
