Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद की हाईटेक जेल के 140 बंदियों में एचआईवी की पुष्टि, स्वास्थ...

गाजियाबाद की हाईटेक जेल के 140 बंदियों में एचआईवी की पुष्टि, स्वास्थ विभाग में हड़कम्प

गाजियाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश हाईटेक मानी जाने वाली डासना जेल में 140 बंदियों में एचआईवी(एड्स) की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं जेल प्रशासन ने सभी कैदियों की जांच कराने का फैसला लिया है।

हाल ही में जेल में बंद 5500 कैदियों की जांच कराई गई है। जिसमें से 140 बंदियों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई है। जबकि 35 बंदियों में टीबी के संक्रमण पाए गए हैं। एड्स संक्रमित बंदियों को इलाज के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी भेज दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग जांच करने में जुटा है कि कैदी इतनी संख्या में कैसे संक्रमित हो गए। फिलहाल सभी को इलाज के लिए भेज दिया गया है।

वहीं जिला क्षय रोग अधिकारी डीएम सक्सेना का कहना है कि जेल में नियमित रूप से एचआईवी पॉजिटिव व अन्य बीमारियों को लेकर बंदियों की जांच कराई जाती है। 140 बंदियों की जांच रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आने के बाद और सक्रियता बढ़ा दी गई है और अब यह जानलेवा बीमारी आगे ना बढ़े इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

ज़िला कारागार गाज़ियाबाद के जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह के मुताबिक गाज़ियाबाद की डासना जेल में सामान्य तौर एचआईवी पॉजिटिव बंदियों की संख्या सवा सौ से डेढ़ सौ के बीच रहती है। जो भी नया बंदी डासना जेल में दाखिल होता है । उसकी पहले एचआईवी जांच होती है। कोई घबराने की बात नहीं है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular