Wednesday, April 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सात जुलाई तक मनाया जाएगा वन महोत्सव

Gonda : सात जुलाई तक मनाया जाएगा वन महोत्सव

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए वृक्षारोपण के महाभियान को जन सहभागिता से बृहद स्तर पर पौधों का रोपण करने हेतु ससमय तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए पौधरोपण का लक्ष्य विभागवार आवंटित किया गया है, जिसमें विभागवार पौधरोपण हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि पौधरोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य को गंभीरता से लेते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें तथा सुनियोजित ढंग से पौधरोपण कराना भी सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण में आ रहे असंतुलन को रोका जा सकेगा। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। इनसे अनेक प्रकार की सुविधाएं मिलती है। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। उन्होंने कहा कि वन पेड़-पौधे ही नहीं हैं अपितु ये अनेकों उपयोगी जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार भी हैं, इससे गिर रहे जलस्तर को भी रोका जा सकेगा। इस अवसर पर डीएफओ वन विभाग आरके त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, तहसीलदार सदर राजीव मोहन सक्सेना, सीवीओ, डीएचओ, पीआरडी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, ईओ नगर पालिका, डीडी कृषि, जिला पर्यटन अधिकारी वंदना पाण्डेय, आरएम रोडवेज, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीसी मनरेगा संत कुमार, जिला उद्योग अधिकारी, एक्सईएन आरईएस, एक्सईएन विद्युत, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढें : अपहरण, धर्म परिवर्तन के बाद निकाह व गैंग रेप, चार पर FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular