Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सहायक ले जाने के लिये 48 घंटे पूर्व लें अनुमति-डीएम

Gonda : सहायक ले जाने के लिये 48 घंटे पूर्व लें अनुमति-डीएम

संवाददाता

गोंडा। आगामी आठ जून को जनपद के मुजेहना में होने वाले प्रमुख के चुनाव में निर्वाचकों को अपनी आशक्तता के चलते अपने साथ सहायता के लिये सहायकों को ले जाने हेतु, सहायक निर्वाचन अधिकारी अथवा जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) के समक्ष 48 घंटे पूर्व आवेदन प्रस्तुत करना होगा। उक्त निर्देश जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) डा. उज्ज्वल कुमार ने दिए। उन्होंने कहा कि 08 जून को होने वाले जनपद के मुजेहना ब्लाक प्रमुख के चुनाव में शारीरिक विकलांगता व निरक्षरता अन्धता या किसी अन्य अशक्तता के कारण अकेले मतदान करने में असमर्थ है, तो मतदान हेतु अपनी सहायता के लिये आवेदन पत्र मेडिकल सार्टिफिकेट के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र के परीक्षणोपरांत सही पाये जाने के बाद ही उन्हें स्वीकार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचक के साथ उसके सहायक के रूप में उसके माता-पिता, भाई-बहन, पुत्र-पुत्री या पति-पत्नी के बीच में से ही अनुमति प्रदान की जायेगी। आवेदन पत्र छह जून पूर्वाह्न 11 बजे तक देने होंगे।

यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular