Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क हादसे में युवक की मौत

Gonda : सड़क हादसे में युवक की मौत

संवाददाता

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, अकरम अली (26) पुत्र मुसीबत अली निवासी सरदार पुरवा थाना धानेपुर मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में बेंदुली गांव के पास तेज गति होने की वजह से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। परिणाम स्वरूप उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular