प्रदीप पांडेय
गोंडा। शिक्षा क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालयों में विभागीय निर्देश पर न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आरम्भ हुई है। इस क्रम में न्याय पंचायत मिश्रौलिया बाबूराम एवं न्याय पंचायत दिखलोल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह खेल प्रतियोगिता 21 जुलाई को बरसात के बीच आयोजित हुई। खराब मौसम होने की वजह से यह प्रतियोगिताएं काफी देरी से शुरू हुई लेकिन खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों की ऊर्जा में कोई कमी नहीं दिखी। खेल प्रतियोगिता के साथ साथ लोकगीत गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी के द्वारा सरस्वती पूजन के उपरांत की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता प्रारंभ कराई। बता दें कि न्याय पंचायत मिश्रौलिया बाबूराम में यह प्रतियोगिता ग्राम पंचायत बेलबा बहुता के उच्च प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुई। इस मौके पर न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षक देव प्रभाकर पांडेय, मनोज दीक्षित, आनंद कुमार पांडेय, कुलदीप यादव, संजीव, कंचन, अभय प्रताप सिंह, संदेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढें : जब गोशाला व CHC देखने पहुंच गए DM, जानें क्या हुआ
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
