Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : श्री श्याम जयंती महोत्सव की शुरुआत

Gonda : श्री श्याम जयंती महोत्सव की शुरुआत

संवाददाता

गोंडा। कार्तिक सुदी देवोत्थानी एकादशी के पावन पर्व पर श्री श्याम जयंती महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में मनाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के मंत्री सुरेश भावसिंहका ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को भव्य निशान शोभायात्रा से शुरू होगी। यह निशान शोभायात्रा श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निकलकर श्रीं अग्रसेन चौराहा, नूरामल मंदिर होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी से वापस श्री श्याम मंदिर में समापन होगा। शुक्रवार चार नवंबर को प्रातः 11 बजे श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ कोलकाता से आए आमंत्रित पाठ वाचक संदीप सुल्तानिया द्वारा किया जाएगा। राहुल सिन्हा एंड ग्रुप कोलकाता द्वारा नृत्य नाटिका का भी आयोजन किया गया है। केक काटकर बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक गोविंद जालिका ने बताया कि शनिवार पांच नवंबर को भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनिल मित्तल, विमलेश सिंघल, अजय अग्रवाल, आलोक भावसिंहका, आशीष भावसिंहका, आशुतोष सिंघल, अरिहंत जैन, पुनीत बंसल, नितेश मित्तल आदि को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular