Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : लायंस क्लब ने PAC अस्पताल, वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर

Gonda : लायंस क्लब ने PAC अस्पताल, वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। लायंस क्लब गोंडा अवध ने अपोलो मेडिक्स लखनऊ के सहयोग से 30वीं वाहिनी पीएसी के अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व नेत्रम संस्था के सहयोग से वृद्धाश्रम में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन 30वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक त्रिभुवन सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि वर्मा ने किया। पीएसी के अस्पताल में बुधवार को आयोजित चिकित्सा शिविर में अपोलो के आर्थोपैडिक डा. कमल किशोर गुप्ता, फिजीशियन डा. एमएस आलम व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नेहा नेगी, डाइटीशियन ऐश्वर्या जायसवाल, फीजियोथेरेपिस्ट अश्वनी व आप्टोमेटिस्ट सीमा ने पीएसी के अधिकारियों, जवानों व उनके परिजनों समेत कुल 256 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। कार्यक्रम के आयोजन में अपोलो के कार्यकर्ता अमित श्रीवास्तव व शुभम जायसवाल, नर्सिंग स्टाफ अपूर्वा, लक्ष्मी व पीएसी के उप सेनानायक उमेश कुमार यादव, सहायक सेनानायक जय प्रकाश सिंह, सहायक क्वार्टर मास्टर शिविर पाल शिव कुमार, नंदलाल, सूबेदार सैनी, अनुराग यादव, वाहिनी के चिकित्सक डा. जीएम चिश्ती, चीफ फार्मेसिस्ट डीसी श्रीवास्तव, फार्मेसिस्ट भूपेंद्र कुमार पांडे, प्लाटून कमांडर कुलदीप पांडे आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Gonda : लायंस क्लब ने PAC अस्पताल, वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर

इसी प्रकार वृद्धाश्रम में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में नेत्रम के नेत्र परीक्षक घनश्याम तिवारी, सूरज, इमरान, बिजनेस हेड प्रशांत श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर अर्जुन त्रिपाठी व बिजनेस डेवलपर रविंद्र शर्मा ने सहयोग किया। शिविर में वृद्धजनों के आंख परीक्षण के दौरान 21 लोगों को मातियाबिंद की बीमारी मिली। जबकि 53 लोगों को चश्मा प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लखनऊ से पधारे लायन डा. आरसी मिश्रा, लालजी वर्मा, सुधाकर रस्तोगी, सुदीप कुलश्रेष्ठ, निधि नागरके साथ लायन दिलीप सिंह, नरेंद्र सिंह चावला, बीपी पासवान, सुदेश मोहन, अखिलेश श्रीवास्तव, सुमित अग्रवाल, डा. पुण्योदय मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, जितेंद्र गोयल, सुनील नेवटिया, रमेश प्रताप सिंह, अनिल अग्रवाल, मनीष दुबे, सौरभ मोदी, श्याम मनोहर अग्रवाल, फरहान अहमद, शोभित सिंह, अविनाश तुलस्यान, आरपी सिंह तोमर, अंतरिक्ष पांडे का विशेष योगगदान रहा।

Gonda : लायंस क्लब ने PAC अस्पताल, वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर

यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular