झोला बांटकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील
संवाददाता
गोंडा। स्वच्छ भारत स्वच्छ गोंडा अभियान के अन्तर्गत लायंस क्लब गोंडा सेवा के तत्वाधान में ‘प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ मुहिम के तहत क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक जागरूकता रैली निकालकर लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। उन्होंने तमाम दुकानदारों समेत आम जनता को कपड़े का झोला बांटा। इस जागरूकता रैली को गुरुनानक चौराहे पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष डा. मृणाल पांडेय, सचिव डा. केके मिश्रा, कोषाध्यक्ष बसंत नेवटिया, निदेशक राज कुमार जायसवाल, जोनल अध्यक्ष अजय मित्तल, मुकेश अग्रवाल, पवन जायसवाल, दिनेश मिश्रा, देवेन्द्र जायसवाल, आलोक सिन्हा, अरविंद श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, अजीत सिंह सलूजा, अमित पांडेय, संदेश गर्ग, नितिन वाधवानी, चित्रार्थ तिवारी, चंद्रकेश मिश्रा, विपुल मोदी, राजीव अग्रवाल, दीपक गुप्ता, विपुल मोदी, अरविंद श्रीवास्तव, संदेश गर्ग, पीके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
यह भी पढें : चारागाह की 10 एकड़ जमीन पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
