जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र से दो दिन से लापता एक किशोर का शव आज बिसुही नदी से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह ने बताया कि सीर बनकट गांव के निवासी राज कुमार सिंह ने सोमवार को दोपहर बाद थाने पर सूचना दिया था कि उनका पुत्र दीपक सिंह (12) रविवार को सायंकाल पांच बजे खेत से छुट्टा जानवरों को हांकने की बात कहकर घर से निकला था, किन्तु देर रात तक वापस नहीं लौटा। नाते रिश्तेदारों आदि के यहां खोजने के बाद भी पता न चलने पर थाने पर कल दोपहर बाद प्राप्त सूचना के आधार पर भादवि की धारा 363 के तहत अभियोग दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से मंगलवार को पूर्वान्ह उसका शव गांव के समीप बहने वाली बिसुही नदी से बरामद किया गया। शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढें : मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं अखिलेश-बृजभूषण सिंह
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
