अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सेमरी कला गांव में बीते दिनों हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सेमरी कला के पांडेय पुरवा निवासी राम कुमार की पत्नी उत्तिमा बीते शुक्रवार की सुबह घर से घास काटने निकली थी। दोपहर तक उसके घर न लौटने पर तलाश शुरू की गई तो देर शाम गांव के पास तालाब के किनारे मक्के के खेत में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने का खुलासा होने पर स्थानीय थाने पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की थी। पुलिस के छानबीन के दौरान पता चला कि सिधौटी निवासी राम लौटन पुत्र गुल्ले उत्तिमा को पसंद करता था और कई दिन से उसका पीछा कर रहा था। घटना के दिन मक्के के खेत में उत्तिमा को अकेला देखकर राम लौटन ने दबोच लिया था। मगर उत्तिमा के विरोध करने और मामले की जानकारी से गांव में बदनामी के डर से उसने हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढें : साढ़े छह किलो खाद्यान्न में थी 63 लोगों को भोजन कराने की तैयारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
