संवाददाता
गोंडा। मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह द्वारा झंझरी ब्लाक में चौपाल/संवाद कार्यक्रम किया गया। उन्होंने सर्किट हाउस में महिलाओं से सम्बन्धित जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याओं को सुना तथा उनके समुचित निवारण के निर्देश दिए। यह जानकारी देते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि श्रीमती सिंह ने विकास खंड के झंझरी ब्लाक के मीटिंग हाल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, महिला ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व निराश्रित महिला पेंशन की लाभार्थियों के साथ संवाद किया। श्रीमती सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी हैं। फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की दशा का सुधारने की अभी आवश्यकता है, जिसमें आप सभी के प्रयास से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाते हुए अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलायें। साथ ही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करते रहें। कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधानों ने अपने गांव में कराये गये विशेष कार्यों की उपलब्धियों के बारे में सभी को बताया। इसके बाद उन्होने सर्किट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में 5 शिकायतें प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्यवाही के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला महिला चिकित्सालय की डा. सुषमा सिंह, वन स्टाप सेंटर की चौकी प्रभारी मंजू यादव, संरक्षण अधिकारी नेहा श्रीवास्तव, सीडीपीओ धर्मेन्द्र कुमार व अभिषेक दूबे, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जयप्रकाश यादव, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, जिला समन्वयक राजकुमार आर्य, दीपशिखा शुक्ला, चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा, पंकज राव, नीलम सरोज, स्वाती पांडेय, योगेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। बाद में उन्होंने जिला कारागार में स्थित महिला बैरक का निरीक्षण किया तथा वहां पर महिला बंदियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा हाल चाल जाना। इसके उपरान्त जिला कारागार में शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढें : DM ने फावड़ा चलाकर किया अमृत सरोवर का भूमि पूजन
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
