Wednesday, April 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : मंडलायुक्त कार्यालय पर वकीलों ने दिया धरना

Gonda : मंडलायुक्त कार्यालय पर वकीलों ने दिया धरना

तहसीलदार सदर को हटाने की मांग पर अडिग हैं मुख्यालय के वकील

संवाददाता

गोंडा। तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर शुरू हुआ वकीलों का आंदोलन विस्तार ले रहा है। अब यह कलेक्ट्रेट से निकलकर कमिश्नरी तक पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने लगातार दूसरे दिन कमिश्नरी न्यायालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर सभा किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कलेक्ट्रेट परिसर से अधिवक्ताओं का जुलूस तहसीलदार व जिला प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाता हुआ सिविल न्यायालय परिसर से घूमकर कमिश्नरी पहुँचा। वकीलों के कार्यक्रम की भनक लगते ही सभी अधिकारी वहां से खिसक लिए। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भारी पुलिस बल के बीच धरना व जनसभा करके आज का कार्यक्रम सम्पन्न किया। डीएम ने अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी को अधिवक्ताओं से वार्ता करने हेतु अधिकृत किया है। अपर जिलाधिकारी ने पांच अधिवक्ताओं की कमेटी से वार्ता की। जिलाधिकारी द्वारा शासन व राजस्व परिषद को भेजे गए पत्र की कॉपी भी कमेटी को दिया गया। बाद में आज तीन बजे की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि तहसीलदार के हटाए जाने तक सोमवार को भी पूर्व की तरह जुलूस, धरना व प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना स्थल पर सभा को सम्बोधित करते हुए सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, संगम लाल सिंह, बिन्देश्वरी प्रसाद दूबे, भगवती प्रसाद पाण्डेय, दीनानाथ त्रिपाठी, महाराज कुमार श्रीवास्तव, धनलाल तिवारी, अतुल सिंह, माधवराज मिश्र, कौशल किशोर पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्र, सुरेन्द्र नाथ शुक्ल, अनुज प्रकाश आदि ने प्रशासन की हठधर्मिता की कड़ी निन्दा करते हुये कहा कि बेईमान अधिकारी के पीछे जिले के सभी अधिकारी तहसीलदार के स्थानांतरण पर गोलबन्द है। अधिवक्ताओं की जायज मांगों के प्रति भी गंभीर नहीं है। धरना प्रदर्शन व सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी तथा संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश कुमार यादव ने किया।

यह भी पढें : DM ने किया सदर तहसील का औचक निरीक्षण

जुलूस व सभा में पूर्व अध्यक्ष रामकरन मिश्रा, संगम लाल द्विवेदी, अजीत कुमार श्रीवास्तव, बलराम सिंह, दिनेश दूबे, अजय तिवारी, अशोक सिंह, रविन्द्र पाण्डेय, जगन्नाथ शुक्ल, चन्द्रमणि तिवारी, गौरीशंकर चतुर्वेदी, कृष्ण मुरारी मिश्र, मनोज कुमार श्रीवास्तव नीरज, ऋतुराज शुक्ल, मनोज कुमार सिंह, अरूण कुमार शुक्ल, आलोक कुमार मिश्र, वीरेन्द्र विक्रम सिंह, नन्द गोपाल शुक्ल, राकेश कुमार शर्मा, मो. उमर, अमन द्विवेदी, विनय कुमार मिश्र, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार दूबे, शैलेन्द्र मिश्र, सावन कुमार वर्मा, सच्चिदा नन्द मिश्र, संदीप पाण्डेय, दिनेश श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, मुरार जी दूबे, अरुण कुरील, आशुतोष यादव, कमाल अहमद, श्रीकान्त पाण्डेय, सुशीला सिंह, राजेश ओझा, अजीत जायसवाल, अनिल सिंह, श्याम सुन्दर प्रजापति, रमेश दूबे, अशोक तिवारी, नानबाबू यादव, डीपी ओझा, अखण्डा नन्द तिवारी, प्रदीप मिश्र, रामफेर प्रजापति, दिनेश प्रखर, राकेश कयस्थ, सुमित श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विनय त्रिपाठी, अवध किशोर पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय, प्रमोद कुमार ओझा, रामू प्रसाद, पंकज सिंह, उमेश कुमार मिश्र, संतोषी लाल तिवारी, सुशील कुमार सिंह, प्रदीप मिश्र, संतोष ओझा, अशोक दूबे, अरुण द्विवेदी, दिनेश मिश्र, रहस्य बिहारी मिश्र, उमाकान्त श्रीवास्तव, पाटेश्वरी दत्त पाण्डेय, उपेन्द्र वर्मा, साकेत मिश्र, सोनू सिंह, दिनेश मौर्या, रविन्द्र कुमार मिश्र, महेश तिवारी, बलराम बाबू शुक्ल, राम बहाल पाण्डेय, तपसी राम सोनकर, अनिल पाण्डेय, सरल मिश्र, बैजनाथ यादव, विमल मिश्र, अरविन्द पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढें : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular