Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : बिजली विभाग की जर्जर व्यवस्था से हो रहे हादसे

Gonda : बिजली विभाग की जर्जर व्यवस्था से हो रहे हादसे

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। बिजली विभाग की जर्जर व्यवस्था से आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। रविवार को विद्युत वितरण खण्ड तीन के अन्तर्गत कर्नलगंज क्षेत्र में दो घटनाएं हो गईं। पहली घटना में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किशोर जख्मी हो गया, जबकि दूसरी घटना में जर्जर विद्युत पोल गिरने से इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कर्नलगंज तहसील मुख्यालय पर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम कर्नलगंज ग्रामीण के नांदी पुरवा में रविवार को विद्युत हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित बच्चे के पिता ने विद्युत विभाग के अभियंताओं, उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। राम हर्ष पुत्र कल्लू राम निवासी ग्राम कर्नलगंज ग्रामीण ने बताया कि उनका पुत्र आकाश (13) रविवार को विद्युत हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उक्त तार को हटवाने के लिए उनके द्वारा बार-बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्यवाही न होने और विद्युत विभाग की लापरवाही से उक्त घटना घटित हो गई। इससे पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। पीड़ित ने दोषी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। इसी प्रकार कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम नहवा परसौरा में रविवार को दोपहर में अचानक विद्युत पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताते हैं कि गाँव में शिवम पाण्डेय के घर के पास बिजली का पोल काफी दिनों से झुका हुआ था। जैसे-तैसे इसी पोल से आपूर्ति चल रही थी। अचानक रविवार को दोपहर में उक्त पोल टूटकर गिर गया जिससे लगी एलटी लाइन का तार भी टूट कर गिर गया। परिणाम स्वरूप क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमन रही कि घटना के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र ही दूसरा पोल लगाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

यह भी पढें : तहसीलदार प्रकरण में अभी झुकने को तैयार नहीं वकील

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular