Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Gonda : बाइक सवार तीन युवकों की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। गंभीर अवस्था में जख्मी युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने आज यहां बताया कि थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव निवासी बिलाल (22) पुत्र मुंसरीफ, अहमद (21) पुत्र सिद्दीक, शाहिद (22) पुत्र दद्दू तथा रिजवान (20) पुत्र वली मोहम्मद आज पूर्वान्ह एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर बिना हेलमेट लगाए खरगूपुर कस्बे से इटियाथोक की तरफ आ रहे थे। तेज रफ्तार के कारण ग्राम बेंदुली के समीप मोड़ पर मोटर साइकिल का नियंत्रण बिगड़ गया और वे सड़क के नीचे जाकर एक पेड़ से टकरा गए। परिणाम स्वरूप सभी चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ अजय यादव ने बिलाल व अहमद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी रिजवान और शाहिद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय भेज दिया। एम्बुलेंस से दोनों घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया, किंतु यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने शाहिद को भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी रिजवान को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृत युवकों के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढें : आचार संहिता उल्लंघन की FIR दर्ज

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular