Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : बलिदान दिवस पर याद किए गए सुनील तिवारी

Gonda : बलिदान दिवस पर याद किए गए सुनील तिवारी

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर डीएम ने उनकी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

संवाददाता

गोंडा। यदि आज देश की सीमाएं तथा लोग सुरक्षित हैं तो वह सिर्फ भारतीय सेना के बदौलत हैं। सेना के जवान सरहदों पर दिन रात मेहनत करके देश की रक्षा करते हैं। बालपुर के बिरतिया गांव के रहने वाले सुनील तिवारी आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए आतंकियों की गोली का शिकार हो गए थे। अदम्य साहस दिखाते हुए सुनील तिवारी ने अंततः सभी आतंकियों को ढेर कर दिया, लेकिन तब तक उनके शरीर से काफी खून बह चुका था। कई दिन इलाज के बाद चार जनवरी 2011 को वह शहीद हो गए। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा। अमर शहीद सुनील तिवारी की याद को बनाए रखने के लिए बालपुर में कटरा तिराहे पर उनकी प्रतिमा लगाई गई, लेकिन जहां उनके पार्थिव शरीर का दाह-संस्कार किया गया था, वहां झाड़ झंखाड़ के अलावा कुछ नहीं है। देखा जाए तो उक्त स्थल पर विषैले जीव-जंतु भ्रमण करते रहते हैं, जबकि इस शहीद स्थल पर प्रति वर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी बुधवार को अमर शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दूरदराज से आए कवियों ने अमर शहीद सुनील तिवारी की गाथा को बताते हुए अपने कविता से लोगों की आंखों को नम कर दिया। जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार समेत अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व गणमान्य नागरिकों ने बालपुर पहुंचकर अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अमर शहीद सुनील तिवारी के परिजन शिव प्रसाद तिवारी सहित संजय मिश्रा, नवनीत शुक्ला, अरुन सिंह, प्रधान बालपुर हज़ारी धर्म पाल सिंह, अनुपम मिश्रा, सुल्तान अली, शुभम महाराज और नेशनल कैडेट कोर के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Gonda : बलिदान दिवस पर याद किए गए सुनील तिवारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular