Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : बच्चों को बीमारियों से रखना है दूर, तो रोज करवाएं...

Gonda : बच्चों को बीमारियों से रखना है दूर, तो रोज करवाएं योग

संवाददाता

गोंडा। वर्तमान समय में योग अपने महत्व एवं उपयोगिता के कारण दुनिया भर में लोगों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग वेलनेस सेंटर के तत्वावधान में चेम्बर्स मेमोरियल स्कूल में बच्चों ने योगाभ्यास किया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उपस्थिति समस्त शिक्षकों को योगाभ्यास करवाया। साथ ही साथ उससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। योगाचार्य ने बताया कि आजकल बच्चे पहले के बच्चों जैसे बाहर खेलने नहीं जाते, जिस वजह से बच्चे गैजेट्स आदि के सिवाय कहीं अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति उदासीनता देखने को मिल रहा है। इसका कारण तन मन का स्वस्थ न होना है। आजकल विद्यार्थी व युवा ज्यादातर मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि आने वाला समय योग का ही है। यदि विद्यार्थी जीवन में कम उम्र से ही योग की शिक्षा मिल जाए, तो बेहतर भारत के राष्ट्र निर्माण में काफी सहयोग मिलेगा। इस योग सत्र में विद्यार्थियों को भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन व सूर्य नमस्कार सहित कई आसनों का अभ्यास कराया गया। सत्र के दौरान ही योग प्रशिक्षक अनिल भट्ट द्वारा कठिन योगासनों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को आश्चर्य चकित कर दिया। अंत में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि योग बच्चों के मन मस्तिष्क को उसके कार्य के प्रति जागरूक करता है। इसलिए विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही योग शिक्षा देना अत्यंत जरूरी है, जिससे विद्यार्थियों में एकाग्रता व आत्म विश्वास बढ़ता है। इस योग सत्र में प्रधानाचार्य अवंतिका दास, सोनल सिंह, सुनीता वर्मा, ट्रिज़ा चटर्जी, ज्योति, बबिता, पूनम, पलक, खुशी, माही सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Gonda : बच्चों को बीमारियों से रखना है दूर, तो रोज करवाएं योग

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular