Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : प्रशासन ने खाली कराई 40 एकड़ अतिक्रमित भूमि

Gonda : प्रशासन ने खाली कराई 40 एकड़ अतिक्रमित भूमि

संवाददाता

उमरी बेगमगंज, गोंडा। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर उमरी थाना क्षेत्र के एहतमाली में स्थित चारागाह की भूमि को जेसीबी लगाकर खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पुष्कर मिश्रा और थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय के साथ बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रही। तहसीलदार ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार इस लगभग 40 एकड़ चारागाह की भूमि पर बृहद गौ आश्रय केंद्र बनाने के लिए कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिन लोगों ने इन भूमि पर पक्के मकान का निर्माण कर लिया गया है, उन्हें भूमि से बेदखल करने की नोटिस दी जा रही है। साथ ही खाली कराई भूमि का स्पाट मेमो बनाकर बीडीओ प्रणय कृष्ण के समक्ष ग्राम विकास अधिकारी तथा प्रधान को स्थानांतरित की जा रही है। बीडीओ प्रणय कृष्ण ने बताया कि शासन के मंशानुरूप इस भूमि पर एक बृहद गौआश्रय केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसीलिए आज जेसीबी द्वारा खाली कराई गई भूमि पर पांच फुट गहरी खाई का निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम चरण में चार एकड़ में पक्का गौ आश्रय केंद्र बनाया जाएगा, जिसकी लागत 35 से 40 लाख रुपए तक की आने की उम्मीद है। इसके बाद उच्चीकृत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शेष 36 एकड़ भूमि पर पशुओं के लिए चारे की खेती की जाएगी। इससे विकास खंड के समस्त गौशालाओं को हरे चारे की आपूर्ति की जाएगी। विदित हो कि निकट की दो बड़ी ग्राम सभाएं ऐली परसोली तथा सोनौली मोहम्मदपुर बाढ़ से प्रभावित रहती है। इससे वहां अब तक गौ आश्रय केंद्र नहीं बनाए जा सके हैं। यही कारण है कि यहां के किसानों को छुट्टा जानवरों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। चरागाह की भूमि खाली होने तथा गौ आश्रय केंद्र बनने की सूचना पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। मौके पर एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल, डॉ सुमित वर्मा पशु चिकित्सक बेलसर, राजेंद्र कुमार सचिव उमरी, कानूनगो एके दुबे, लेखपाल विकास सिंह, रामेश्वर तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि समरजीत सिंह, मनीष सिंह, धर्मवीर सिंह, पारस सिंह रामबली यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular