संवाददाता
गोंडा। जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस ने पिटाई करने से एक महिला का गर्भपात हो जाने के सम्बंध में अभियोग दर्ज करके अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद के कारण चांद बाबू उर्फ नकले पुत्र सेवाराम वर्मा निवासी कुर्मी पुरवा मौजा सिरसा थाना नवाबगंज ने एक महिला की पिटाई कर दी थी। परिणाम स्वरूप उसे आई अन्दुरूनी चोटों के कारण उसका चार माह का गर्भ गिर गया था। महिला के पति की तहरीर पर स्थानीय थाने में अभियोग दर्ज कराया गया था। विवेचक पवन कुमार गिरि ने आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।
यह भी पढें : TB मरीजों की जानकारी दीजिए और पाइए प्रोत्साहन राशि
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
