Wednesday, August 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda पारासराय के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ व अज्ञात महिला की...

Gonda पारासराय के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ व अज्ञात महिला की मौत

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत नएगांव पारासराय के पास ट्रेन से कटकर एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय रवाना किया है। थाना के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाड़ेय ने बताया कि मृतका की पहचान नही हो पाई है और शव को पीएम हेतु भेजा गया है। आपको बता दे कि उक्त दुर्घटना गोंडा बलरामपुर रेल प्रखंड पर हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular