Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : तलाशी के नाम पर पुलिस कर्मियों ने छीना पैसा!

Gonda : तलाशी के नाम पर पुलिस कर्मियों ने छीना पैसा!

पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत, दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली के पुलिस कर्मियों पर चेकिंग के नाम पर ग्राम प्रधान व एक अन्य व्यक्ति ने रुपया छीनने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले की जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। प्रकरण कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर मांझा से जुड़ा है। यहां के प्रधान राजू यादव व रतनदीप पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 19 जून की शाम करीब आठ बजे के आसपास वह दोनों लोग गेहूं बेंचकर मोटर साइकिल से एक साथ अपने घर जा रहे थे कि नारायणपुर मांझा मोड़ पर कर्नलगंज पुलिस की जीप पर बैठे एसआई अमर सिंह व विपिन तथा सिपाही रामबीर ने चेकिंग के नाम पर उन्हें रोका। रतनदीप पांडे के पास से 60 हजार तथा प्रधान राजू यादव के पास से 45 हजार रुपये पुलिस वालों ने मिलकर छीन लिया। वहीं जब पीड़ितों द्वारा इसका विरोध किया गया तो उन लोगों द्वारा लात घूँसा से जमकर पिटाई कर दी गई तथा कपड़ा भी फाड़ डाले। शोरगुल सुनकर गांव के सैकड़ों लोग पहुंच गए। जब ग्रामीणों ने कहा कि दोनों लोग अच्छे परिवार से हैं। इनको अपमानित न करिए। इसके बाद पुलिस कर्मी दोनों को जीप पर जबरन बैठाने लगे। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि पैसा ले जाइए, इनको छोड़ दीजिए। पत्र में कहा गया है कि गांव वालों की उपस्थिति के कारण किसी तरह हम लोगों की जान बची। जब पुलिस वाले चलने लगे तो दरोगा अमर सिंह ने गाली देते हुए कहा कि आज तो तुम लोग किसी तरह बच गए हो। लेकिन तुम्हें बलात्कार एनडीपीएस हरिजन एक्ट जैसे केस में जेल भेज दूंगा। पीड़ितों का आरोप है कि रोड पर जिस तरह से पुलिस द्वारा लूटपाट की गई है जिससे हम लोग बहुत सहमें हुए है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करके मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

यह भी पढें :  सातवें दिन भी जारी रही वकीलों की हड़ताल

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular