Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : डीएम ने अमृत सरोवर का किया औचक निरीक्षण

Gonda : डीएम ने अमृत सरोवर का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डा उज्ज्वल कुमार ने तहसील मनकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरीपुर रामनाथ में अमृत सरोवर तालाब के जीर्णाेद्धार का किया निरीक्षण। निरीक्षण वहां पर चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली तथा वहां पर उपस्थित डीसी मनरेगा एवं खण्डविकास अधिकारी मनकापुर को निर्देश देते हुए कहा कि मानक के अनुसार गुणवत्ता ढंग से कार्य को कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही वृहद गांव आश्रय केंद्र बैरीपुर रामनाथ का भी निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय केंद्र में संरक्षित गायों के संबंध में जानकारी करते हुए भूसा केन्द्र, पीने का पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर डीसी मनरेगा संत कुमार, खंड विकास अधिकारी मनकापुर, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल व ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Gonda : डीएम ने अमृत सरोवर का किया औचक निरीक्षण
RELATED ARTICLES

Most Popular