संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृत परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद में सचिव एवं अन्य सदस्यों को सम्मिलित करने, नए स्मृति पत्र और नियमावली पर, जिला पर्यटन एवं संस्कृत परिषद के निधि खाता खोलने एवं संचालन, परिषद के कार्यालय संचालन हेतु आवश्यक फर्नीचर क्रय पर, माननीय जनप्रतिनिधियों से प्राप्त निम्नलिखित प्रस्तावों पर, जनपद में महर्षि अष्टावक्र मुनि की तपोस्थली रामघाट अमदही का पर्यटन विकास पर, जनपद में परासपट्टी मझवार में मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पर्यटन विकास पर, जनपद में ग्राम चिवरहा में हनुमानगढ़ी के पर्यटन विकास पर, जनपद में ग्राम चिवरहा में रघुनाथदास बाबा कुटी के पर्यटन विकास पर, जनपद में ग्राम मरगूबपुर में मिठिया सम्मय माता स्थान के पर्यटन विकास पर, जनपद में स्थित राजेंद्र नाथ लाहिड़ी उद्यान के पर्यटन विकास पर, जनपद के तरबगंज में स्थित महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली के पर्यटन विकास पर, पृथ्वीनाथ मंदिर के पर्यटन विकास आदि चयनित स्थानों के संबंध में सभी सदस्यों द्वारा विचार किया गया। विचारोपरांत किसी सदस्य द्वारा कोई अपत्ति नहीं की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने विचार करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि चयनित स्थानों पर स्टीमेट बनवा कर संबंधित कार्यदायी संस्था से पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य कराया जाय। इस अवसर पर डीडी पर्याटन आर.पी. यादव, जिला पर्याटन अधिकारी वंदना पाण्डेय, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद गोंडा संजय मिश्र, आर.एम परिवहन विभाग, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सिंचाई विभाग सहित संबंधित विभाग के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढें : जिले के कई विभागों के अधिकारियों का तबादला
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
