संवाददाता
गोंडा। राजधानी लखनऊ के ताज होटल में देश के श्रेष्ठ डॉक्टरों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा देने तथा आधुनिकता के साथ कोविड में अपना विशेष योगदान देने के लिए नगर के प्रख्यात चिकित्सक डा. डीके राव और डा. किरण राव को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विश्व गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मान समारोह में देश के सर्वोच्च डॉक्टरों के साथ बीएचयू केजीएमयू के डॉक्टर व प्रोफेसर मेडिकल साइंस के शोध के क्षेत्र में अपने योगदान हेतु पुरस्कृत किया। इस क्रम में अपने जनपद व देवीपाटन मंडल से आरबी राव मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक और एकमात्र चिकित्सक दंपती डॉ डीके राव व डॉ किरन राव को भी पुरस्कृत किया गया। उपमुख्यमंत्री ने आपके कार्यों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं व पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर आरबी राव मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक रवि कांत शुक्ला मौजूद रहे। पुरस्कृत होने पर जनपद वासियों ने चिकित्सक दंपती को शुभकामनाएं व बधाई दी है।

