जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के 217 ईदगाहों व 296 मस्जिदों में बकरीद की नमाज शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मंडल मुख्यालय पर स्थित ईदगाह में करीब आठ हजार लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। यहां मौलाना मुज्जकिर ने लोगों को नमाज पढ़ाते हुए मुल्क में अमन और तरक्की के लिए दुआ की। ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए सुबह से लोग एकत्रित होने लगे थे। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद-उज-जुहा की बधाई दी। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी की अगुवाई में, एएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीओ सिटी लक्ष्मी कांत गौतम, प्रशिक्षु सीओ शिल्पा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय मिश्र आदि मौजूद रहे। एएसपी ने बताया कि जिले में ईदगाहों के बाद मस्जिदों में नमाज अदा की गई। खास बात यह रही कि कहीं पर भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। सबसे बाद में शिया मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। यहां पूर्वान्ह 10 बजे नमाज शुरू हुई। जिले में बकरीद की नमाज सकुशल संपन्न होने के कुबानियों का दौर शुरू हो गया है। सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी क्षेत्र में चक्रमण कर रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के सहयोग के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
यह भी पढें : कुर्बानी की फोटो, वीडियो वायरल किया तो जाएंगे जेल


आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
