Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

Gonda : जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार अधिकारियों से पौध रोपण की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि पूर्व में किये गए पौध रोपण का समय समय पर देखते रहे ताकि सभी पौधे लक्ष्य के अनुसार बने रहें। बैठक में उन्होंने बताया कि पौध रोपण का लक्ष्य विभागवार शासन के निर्देशानुसार आवंटित किया गया था, उस पर ध्यान दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण में आ रहे असंतुलन को रोका जा सकेगा। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। इनसे अनेक प्रकार की सुविधाएं मिलती है तथा जल संचयन में भी सहायतायुक्त होते हैं। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। उन्होंने कहा कि वन पेड़-पौधे ही नहीं हैं अपितु ये अनेकों उपयोगी जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार भी हैं, इससे गिर रहे जलस्तर को भी रोका जा सकेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के किनारे गंगा आरती बराबर होती रहे, साथ ही वहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय, आगामी पौध रोपण की तैयारी पहले से ही कर ली जाय, और जो पौधे लगाये गए थे उन पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीएफओ पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला उद्योग अधिकारी, एक्सईएन जलनिगम, सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gonda : जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular