संवाददाता
गोंडा। जिला अस्पताल के कोविड हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने सभी डॉक्टर को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वहां पर उपस्थित वरिष्ठ डॉक्टरों को साल देकर सम्मानित भी किया। इसके साथ ही सभी डॉक्टरों को अपने संबोधन में डाक्टर्स डे के संबंध में जानकारी भी दी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एपी सिंह, डॉ. जीके सिंह, डॉक्टर आलोक अग्रवाल, डॉ ओएन पाण्डेय, रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी सहित अनेक डॉक्टर उपस्थित रहे।

यह भी पढें : साढ़े छह किलो खाद्यान्न में थी 63 लोगों को भोजन कराने की तैयारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
