Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda - जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, मारपीट

Gonda – जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, मारपीट

अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोंडा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के खोजन पुरवा (पंडित पुरवा) निवासी तिलकराम पांडेय ने स्थानीय पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में बगीचे की जमीन है, पीड़ित तिलकराम का कहना है कि बगीचे की जमीन पर विपक्षी दल द्वारा जबरन पटाई करके रास्ता बनाया जा रहा है जिसका विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। बगीचे की जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से तोड़फोड़ और मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित तिलकराम पांडेय ने तरबगंज थाने में शिकायत दी है। कहा कि आरोपियों ने इसका विरोध करने पर उन्हें बुरी तरीके से मारपीटा है उसका आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। तरबगंज थाना क्षेत्र के खोजनपुरवा निवासी तिलकराम पांडेय ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में बगीचा है, जिस पर बीती 8 जनवरी को दोपहर में दबंगों ने जेसीबी द्वारा पटाई का काम शुरू कर दिया। जानकारी होने पर जब पीड़ित रोकने की कोशिश करने लगे तो कब्ज़ा करने आए आठ दस अन्य लोग वहां आकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने लगे। इसके साथ ही आरोपियों ने मारपीट भी किया। जिसकी वीडियो ग्राफी पीड़ित के पास है।
पीड़ित का कहना है कि बचने के लिए वह पास के बने घर में घुस गया तो दबंगों ने जबरन कमरे में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा। लोगों को देखकर मारपीट कर रहे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची तो लेकिन उससे कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ा और कार्य निरन्तर जारी रहा। इस पर उसने थाने पहुंचकर पुलिस को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। तिलकराम ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के सत्ताधारी दल से जुड़े होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि पीड़ित का कहना है कि इतनी शिकायतों के बावजूद भी कोई राहत नहीं है कब्जेदारी का काम जोरसोर से चल रहा है। ऐसे में जिले के आलाधिकारियों पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। एसडीएम तरबगंज शत्रुघ्न पाठक का इस बारे में कहना है कि पीड़ित द्वारा बगीचे में सड़क पटाई की सूचना प्राप्त हुई है जिस पर पारदर्शिता पूर्ण जांच करने की निर्देश दिए गए हैं जांच करने के बाद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular