Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : छात्र को नंगा कर पीटने वाले चार युवक गिरफ्तार

Gonda : छात्र को नंगा कर पीटने वाले चार युवक गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के केन्द्रीय विद्यालय मनकापुर में अध्ययनरत एक छात्र को नंगा करके बेरहमी से पिटाई कर वीडियो वायरल किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर शाम चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बैरही (महादेवा मिश्र पुरवा) निवासी जीवनलाल पांडेय बलरामपुर चीनी मिल की दतौली यूनिट में नौकरी करते हैं। वह अपने परिवार के साथ गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के कुड़ासन बाजार में किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं। उनका बेटा निशांत पाण्डेय (18) इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लि. मनकापुर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र है। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के कारण बीते एक अगस्त को क्षेत्र के चार युवकों ने निशांत को मनवर नदी के किनारे झाड़ी में ले जाकर नंगा करके बेल्ट से बेरहमी से पीटा था और इसका वीडिया भी बना लिया था। उन्होंने कहा कि घटना के बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता भी हो गया बताया जाता है। किन्तु बुधवार को दोपहर बाद सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में छात्र बिना कपड़ों के है और युवकों से पिटाई न करने के लिए हाथ जोड़कर गोहार लगा रहा है। छात्र का शरीर रक्त रंजित हो जाने के बाद उन्हीं युवकों में से एक द्वारा अब और न मारने अन्यथा मौत हो जाने की बात कहने पर आरोपी उसकी पिटाई बंद करते हैं। एसपी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद छात्र निशांत के पिता जीवन लाल पांडेय की तहरीर पर कोतवाली मनकापुर में आदेश सिंह व अंकित सिंह पुत्र गण राघवेन्द्र सिंह निवासी कोल्हार गांव थाना मनकापुर, प्रखर सिंह, करन बाबा के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी व मानहानि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में नामजद सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।

यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular