Gonda : कई विद्युत उप केंद्रों पर आपूर्ति बाधित

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों, अभियन्ताओं और निविदा संविदा कर्मियों की 16 मार्च की रात्रि 10 बजे से शुरू हुई 72 घण्टे की हड़ताल के कारण जनपद के 38 में से 25 विद्युत उपकेन्द्रो की आपूर्ति पूर्णतया बन्द है। अन्य उपकेंद्र भी आंशिक रूप से संचालित हैं। परिणाम स्वरूप जनपद में विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गयी है। यह जानकारी देते हुए राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के देवीपाटन क्षेत्र के अध्यक्ष इं. रामा जी ने शनिवार को बताया कि गत वर्ष तीन मार्च को ऊर्जा मंत्री तथा संयुक्त संघर्ष समिति के साथ 14 बिन्दुओं पर सहमति बनी थी। इस दौरान हुए लिखित समझौते को 15 दिन में लागू कर दिया जाना था। परन्तु प्रबन्धन में शीर्ष पदों पर बैठे नौकरशाहों द्वारा समझौते के बिन्दुओं को मानने से साफ-साफ इन्कार किया जा रहा है। हड़ताली बिजली कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन मुख्य अभियन्ता कार्यालय के सामने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता इं. संदीप यादव तथा संचालन नीरज तिवारी और सतीश गुप्ता ने किया। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हम पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार का ध्यानाकृष्ट करने के लिए शांति पूर्ण ढंग से हड़ताल पर हैं। जरूरत पड़ी तो जेल भरो आन्दोलन भी किया जायेगा।
बिजली कर्मचारी संघ के राम कृपाल यादव व निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के मध्यांचल अध्यक्ष अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि इस विभाग में वर्षों से हजारों संविदा/निविदा कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात विद्युत व्यवस्था का संचालन करते हैं। इसके बदले में उन्हें मात्र आठ हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाता है, जबकि इसी विभाग में पूर्व सैनिक कल्याण निगम से आये हुए कार्मिकों को बीस हजार से अधिक का वेतन दिया जाता है। बता दें कि जिला मुख्यालय के अनेक मोहल्ले कल से ही अंधेरे में डूबे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दर्जनों गांवों की आपूर्ति बाधित है। जिला प्रशासन आईटीआई व पॉलिटेक्निक प्रशिक्षुओं तथा सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों के सहारे आपूर्ति बनाए रखने का दावा कर रहा है किंतु सच्चाई इसके उलट है। इं. विकास यादव व इं. नवनीत सिंह ने कहा कि प्रबन्धन के हठधर्मिता के कारण आज प्रदेश के करोड़ां उपभोक्ता अंधेरे में रहने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रबन्धन को संयुक्त संघर्ष समिति के साथ हुए समझौते के बिन्दुओं को तत्काल लागू कर हड़ताल को समाप्त करने का प्रयास किया जाना चाहिए। धरने पर इं. विकास शर्मा, इं. सुभाष चन्द्र, इं. नईमुद्दीन, इं. पवन कुमार, तारकेश्वर गुप्ता, पंकज, आशीष, बाल किशन प्रजापति, सुरेश मौर्या, आध्या तिवारी, लाल मोहम्मद, विनोद कुमार, केडी वर्मा, परमानन्द पाण्डेय, बृजेन्द्र सिंह, रूपेश सोनी, फूलमती देवी, सुमित्रा देवी, सुषमा देवी, पुष्पा श्रीवास्तव अंजली वर्मा, गीता सिंह आदि सैकड़ां की संख्या में मौजूद रहे। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले के सभी उपकेंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात है। आपूर्ति बहाल रखने की कोशिश की जा रही है। जहां से सूचना मिलती है, कार्रवाई की जा रही है। कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष संचालित है। जनपद वासी फोन करके बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

*प्रिय मित्रों*

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना” और 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे आरजे कबीर के साथ सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें कार्यक्रम “सुधर्मा”(देवराज इंद्र की सभा का नाम जिसमें अप्सराएं रंगारंग प्रस्तुति देती थीं) में।*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे नील, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।*

*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए हमें शाम 6 से 7 बजे के मध्य 9565000908 पर कॉल कर सकते हैं।*

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

error: Content is protected !!