Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ऐली परसौली के बाढ़ प्रभावितों को दी गई राशन किट

Gonda : ऐली परसौली के बाढ़ प्रभावितों को दी गई राशन किट

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव मदद मुहैया कराने के दिए निर्देश

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी डा नितिन बंसल के निर्देश पर तहसील तरबगंज अन्तर्गत ऐली परसौली गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 56 लोगों को राशन किट व मवेशियों के लिए 35 कुन्तल भूसे का वितरण एसडीएम तरबगंज द्वारा किया गया। इसके अलावा मेडिकल टीम द्वारा ऐली परसौली में काउन्टर लगाकर दवा का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने बताया कि जनपद में इस वर्ष 17 जून से अब तक लगभग 1742 मिली लीटर वर्षा हुई है। इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण कर्नलगंज व तरबगंज में 1542 हेक्टेयर क्षेत्रफल वर्षा के कारण प्रभावित हुआ है जिसमें 1085 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल भी प्रभावित हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए जिले में 23 बाढ़ चाकियां सक्रिय हैं तथा 02 राहत वितरण केन्द्र वर्तमान में संचालित हैं। आवागमन के लिए 193 नावों का उपयोग किया गया है। 01 प्लाटून पीएसी की फ्लड बटालियन भी तहसील तरबगंज में तैनात है। मेडिकल रिस्पान्स के लिए मेडिकल की 19 टीमें गठित हैं तथा अब तक 2216 लोगां का उपचार मेडिकल टीम द्वारा किया जा चुका है तथा 39040 लोगों को क्लोरीन की टैबलेट तथा 2491 लोगों को ओआरएस घोल का पैकेट दिया जा चुका है तथा 1432 लोगों को लंच पैकेट प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी ने राजस्व, बाढ़ खण्ड तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार आवश्यक राहत कार्य सुचारू रूप से कराए जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular