Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : उपद्रव किया तो सरकारी नौकरी से धो बैठेंगे हाथ-डीएम

Gonda : उपद्रव किया तो सरकारी नौकरी से धो बैठेंगे हाथ-डीएम

बिना तथ्य जाने अग्निपथ योजना का विरोध न करें युवा, हिंसक आंदोलन से बचें

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सशस्त्र सेनाओं में भर्ती हेतु अग्निपथ योजना के सम्बंध में हो रहे विरोध एवं प्रदर्शन के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी अधिकारी सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ले. कर्नल संजीव कुमार ने अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि भारत को आर्थिक, सामाजिक एवं वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ किये जाने हेतु एक दूरगामी योजना है। यह योजना युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के साथ-साथ आर्थिक रूप से सक्षम करने एवं भविष्य में अन्य क्षेत्रों में पुनः रोजगार हेतु स्वर्णिम अवसर प्रदान किये जाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना द्वारा सेनाओं में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने जा रही है, जिसकी अधिसूचना अगले सप्ताह तक थल सेना व वायु सेना द्वारा जारी कर दी जाएगी। योजना के बारे में पूर्ण जानकारी के अभाव में समाज में जो मिथक व भ्रान्तियां हैं, उसे दूर करने के लिए सभी से अनुरोध किया कि युवाओं को सटीक जानकारी पहुंचाने व उन्हें शीघ्र ही प्रारम्भ हो रही भर्ती प्रकिया की तैयारी करने एवं उनके बेहतर भविष्य हेतु प्रेरित करें।

यह भी पढें :   महिला की हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने भी इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जो भी युवक व अभिभावक इस योजना के बारे में कोई भी सुझाव या मन्तव्य देना चाहते हैं, वे कानून की परिधि में रहकर ज्ञापन के रूप में शान्तिपूर्ण तरीके से दे सकते सकते हैं। उसे जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया जायेगा। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी युवा इस योजना से रोजगार प्राप्त करते हैं, वे चार साल के बाद राज्य सरकारों व केन्द्र सरकार अथवा निजी क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं में वरीयता प्राप्त कर पुनः रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का विरोध प्रदर्शन करते हुए जो युवा उपद्रव फैलाते हुए पाए जाएंगे, वे चरित्र सत्यापन (पुलिस वैरीफिकेशन) के अभाव में भविष्य में किसी भी सेवायोजन हेतु पात्रता की श्रेणी में नहीं आएंगे। जिलाधिकारी ने उपस्थित सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों बंधुओं से आग्रह किया कि वे सेना में तैयारी करने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर पर गहन सम्पर्क कर इस योजना के दूरगामी परिणामों से युवाओं एवं उनके अभिभावकों को अवगत करायें तथा उन्हें अराजक तत्वों से दूर रहने हेतु सचेत भी करें ताकि वे अपने स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ सकें। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता तथा सेना से सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकगण उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  चाय की चुस्की फीकी पड़ गयी, बेजायका हो गयी!

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular