Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGONDA - इटियाथोक कस्बे में सड़क पर जाम से लोग परेशान

GONDA – इटियाथोक कस्बे में सड़क पर जाम से लोग परेशान

प्रदीप पांडेय

गोंडा।थाना इटियाथोक से सटे कस्बे में इन दिनों सडकों पर बाजार सजा हुआ रहता है। इस वजह जाम के झाम से लोग परेशान हो रहे है। हर तरफ सड़क पर दुकानें सजी हैं। इससे पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।मुख्य चौराहे से स्टेशन रोड तक स्थिति सबसे खराब रहती है। पुलिस प्रशासन की लाचारी के कारण अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे उनके हौसले बुलंद है। प्रतिदिन पुलिस के पैदल गस्त के बाद स्थिति जस की तस बरकरार है।नियमों की ताक पर रखकर धड़ल्ले से व्यापार किया जा रहा है। गुरुवार को बाजार का जायजा लेने के लिए पहुंचा गया तो, हनुमान गढी मंदिर के मुख्य चौराहे से लेकर स्टेशन रोड तक ठेला, रेडी व फुटपाथ पर खचाखच दुकानें सजी थी।ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आए आम जनमानस सकरे रास्ते पर मोटरसाइकिल से रेंगते हुए बमुश्किल दुकानों तक पहुंच रहे थे। बाजार में धक्का मुक्की की आलम रहता है। सड़क पर घंटों लगने वाले जाम से आमजन परेशान रहते है। पुलिस प्रशासन समस्या के निदान पर कोई कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। बाजार में खरीदार भी जहां तहां वाहन खड़ाकर लेनदेन करते हैं। अंदर चार पहिया वाहन प्रवेश होते ही स्थितियां आसामान्य हो जाती है और जाम लग जाता है। जिला प्रशासन के द्वारा जनवरी माह से यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उसके बावजूद स्थानीय प्रशासन के उदासीन रवैया से अव्यवस्थाओं का भरमार देखा गया। सड़क तक मनमाने तरीके से दुकानें लगाई जा रही है। बचे हुए शेष हिस्सों में अनेक वाहन खड़े रहते है, जिससे दिनभर जाम लगा रहता है। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पावर हाउस से कुछ ही दूरी पर दोनों पटरियों पर यूकेलिपटिस्स का बडे पैमाने पर आयात निर्यात होता है। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। थाना के बिल्कुल बगल स्थित इस बाजार में अंदर बाहर हर तरफ सड़क तक दुकानें सजी रहती हैं, जिस तरफ कोई ध्यान देने वाला नही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular