Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

Gonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में 10 जून को विभिन्न कार्यों का शुभारंभ करते हुए चौपाल लगाकर लोगों से संवाद करेंगे। यह जानकारी रुपईडीह की खंड विकास अधिकारी मंजू त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि डीएम ग्राम पंचायत पचरन के पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में अमृत सरोवर, अमृत उद्यान, क्रीड़ा स्थल के निर्माण का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद चौपाल लगाकर लोगों से संवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे!

युवक पर सांड ने किया हमला

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी मजरा झिलहिया निवासी अतुल तिवारी पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में युवक का पैर टूट गया है। साथ ही शरीर पर चोटें आई हैं। परिजनों ने निजी चिकित्सालय में इलाज कराया। मंगलवार की रात को युवक गन्ने व मक्के की फसल की रखवाली करने खेत गया था।

सड़क दुर्घटना में किशोरी घायल

रगड़गंज घर से बाजार जा रही किशोरी को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसके गोंडा रेफर कर दिया। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अभिनव यादव ने बताया बेलसर निवासी सादिया (16) वर्ष किसी काम से रगड़गंज बाजार आई हुई थी। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है। सादिया के पैर में चोट लगने से काफी खून बह गया था। इसलिए उसे रेफर कर दिया गया है।

चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

खरगूपुर थाना क्षेत्र के दो मोबाइल टावर से चोरी सामान के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विशुनापुर और देवरिया कला गांव में लगे टावर से कुछ सामान चोरी हुए गए थे। इसकी रिपोर्ट निशा सेवा सुरक्षा प्राइवेट कंपनी के पंकज सिंह ने दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि खरगूपुर विशुनापुर मोड़ पर ग्राम रुपईडीह निवासी रमेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक बैटरी, दो माड्यूल और दस मीटर केबिल मिला है। बरामद सामान की कीमत करीब 66 हजार रुपए है। आरोपी के पास कटर, चाकू और अन्य वस्तुएं भी मिली हैं।

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular