संवाददाता
गोंडा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना वर्ष 2022-23 में वेबसाइट पर ऑनलाइन किये गए कई आवेदन अपूर्ण हैं, जिन्हे पूर्ण किये जाने की आवश्यकता है, ताकि आवेदक को योजना का लाभ देने के लिए चयन किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों ने ऑनलाइन करते समय कुछ दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पट्टा, शपथ-पत्र तथा ड्राइविंग लाइसेंस व अनुसूचित जाति, जनजाति के आवेदक के जाति प्रमाण पत्र अपलोड नही किए हैं, उनके आवेदन पत्र वापस किये जा रहे है। ऐसे लोगों को मोबाइल फोन से सूचना दी जा रही है कि तीन दिन के अंदर अपने पासवर्ड से लॉगिन कर अपूर्ण अभिलेख पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त 20 लाख से अधिक की योजनाओं के लाभार्थी अंश का कम से कम 25 प्रतिशत बैंक ऋण हेतु बैंक सहमति पत्र तथा 50 लाख या उससे अधिक की परियोजनाओं के लिए कम से कम 3 वर्ष का मत्स्य पालन क्षेत्र का अनुभव प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करें। अन्यथा की दशा में आवेदन पत्र निरस्त माना जाएगा।अधिक जानकारी के लिए मत्स्य विभाग गोण्डा विकास भवन में सम्पर्क करें।
सम्पर्क सूत्र: 8318198010 8887562908, 6393935329
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
