Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जंगल में मिला अज्ञात युवती का शव

Gonda : जंगल में मिला अज्ञात युवती का शव

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के टिकरी जंगल में शुक्रवार को एक युवती का शव सागौन के पेड़ से लटकता पाया गया। वन कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि टिकरी रेंज के वन रक्षक योगेश मिश्र को आज पूर्वान्ह जंगल में गश्त के दौरान रूदापुर माता मंदिर के बगल बुटहनी गांव जाने वाले रास्ते पर दुर्गंध महसूस हुई। उन्हांने जंगल के भीतर जाकर देखा तो एक युवती की लाश पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर परीक्षण किया तो उसके हाथ पर खुशबू लिखा हुआ था। मृतका हाथ में कलावा व पैरों में पायल पहने है। उसकी आयु लगभग 25 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोगों से युवती की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि आसपास के थानों में भी शिनाख्त के लिए सूचना भेजी गयी है। शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। आशंका है कि युवती की हत्या कर उसका शव जंगल के बीच लाकर लटकाया गया है।

यह भी पढें : पालिकाध्यक्ष के अधिकार बहाली का आदेश

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular