Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशGonda: किशोरी के संग 8 माह से दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Gonda: किशोरी के संग 8 माह से दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी आठ माह पहले खेत को गई थी। तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया और किशोरी को धमकाकर उसके संग दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक किशोरी को धमकाकर उसके साथ आठ माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। किशोरी के पिता ने कोतवाली नगर में उक्त व्यक्ति के नाम विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया। नगर पुलिस द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए उक्त व्यक्ति को आज गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नानबाबू शुक्ला है। जिस पर नगर कोतवाली ने दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया उक्त आरोपी को आज गिफ्तार कर लिया गया है और कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular