Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Gda : किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में कल रात घरेलू कार्य निपटाकर अपने घर जा रही किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी आज एक पुलिस अधिकारी ने दी। थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली गरीब परिवार की किशोरी अपने मोहल्ले में ही चूल्हा चौका का काम करती है। कल रात वह वहां पर घरेलू काम निपटाकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में उसे अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाले नसरुल्ला उर्फ ने बहला फुसलाकर उसे रोक लिया तथा छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय थाने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पाक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर किशोरी का बयान दर्ज किया गया है। साथ ही उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।

यह भी पढें : कानपुर में जलवा दिखाएंगे गोंडा के खिलाड़ी

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular