Gda : पूर्व विधायक लल्ला भैया का निधन
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया (62) का गुरुवार की देर शाम लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उपचार के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लल्ला भैया को करीब एक वर्ष पूर्व दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद से उनका लगातार उपचार चल रहा था। पिछले एक माह से वे अपने लखनऊ आवास पर रह रहे थे। दो दिन पहले अचानक उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज देर शाम चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। लल्ला भैया ने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 में निर्दलीय विधायक के रूप में की थी। इसके बाद 1991 के राम लहर में वह भाजपा के टिकट पर निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वह 1993 तथा 1996 में भी कर्नलगंज सीट से विजयी हुए। 2007 में वह कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए, लेकिन डेढ़ साल बाद उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और 2009 में अपनी बहन कुंवरि बृज सिंह को अपनी सीट पर बसपा से चुनाव लड़ाकर विधानसभा भेजा। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह एक बार फिर विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। उनकी पहचान एक दबंग और राजसी ठाट-बाट बाले नेता के रूप में होती थी। कर्नलगंज विकास खंड के ब्लाक प्रमुख पद पर भी अधिकांश समय तक उन्हीं के परिवार का कब्जा रहा। उनके दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र वेंकटेश मोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कटरा शहबाजपुर मेला बगिया में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक बावन सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, कन्हैया लाल वर्मा, अर्चित पाण्डेय आदि ने शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढें : अश्लीलता क्या है? कौन तय करेगा? पुलिस!
हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com