Gda : जुमे की नमाज का समय बदला, कब तक चलेगा रंग?
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों से संवाद कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास किए हैं। इसी कड़ी में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है, ताकि होली और नमाज दोनों बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सकें। गोंडा के पटेल नगर मोहल्ला स्थित ईदगाह के सदर मौलाना मुजक्किर ने वीडियो बयान जारी कर जानकारी दी कि इंतजामिया कमेटी ने निर्णय लिया है कि चूंकि जुमे के दिन होली पड़ रही है और सुबह से दोपहर तक रंग खेलने का सिलसिला चलेगा, इसलिए जुमे की नमाज दोपहर दो बजे के बाद अदा की जाएगी। इस निर्णय से होली के जुलूस भी बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाएंगे और नमाज भी आसानी से अदा हो सकेगी।
यह भी पढें : DM, SP ने दी होली की शुभकामना
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को शहर में दोपहर एक बजे तक होली खेली जाएगी। इसके बाद पुलिस कर्मी होली खेल रहे लोगों से अपने घरों में लौटने की अपील करेंगे। यह प्रक्रिया दो बजे तक पूरी कर ली जाएगी। इसके उपरांत मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। केंद्रीय शांति समिति की बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर यह सुनिश्चित किया गया है कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए। पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और धार्मिक नेताओं की सभी से अपील है कि वे आपसी भाईचारे के साथ अपने-अपने त्योहारों को मनाएं और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।
यह भी पढें : आरक्षी भर्ती अभ्यर्थियों को होली का तोहफा!
हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com