22c

Gda : आयुक्त ने रक्षाबंधन पर बांटा आरोग्य किट

डीएम नेहा शर्मा के अभिनव पहल की पत्रकारों ने की सराहना

लोकसेवकों व पत्रकारों के लिए राष्ट्रहित व जनहित सर्वोपरि-मण्डलायुक्त

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने कहा है कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया कर्मियों तथा समाज की व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर लोक सेवकों के लिए राष्ट्रहित व जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। इनकी नजर में किसी के टेढ़े या सीधे होने का अर्थ नहीं होना चाहिए। वह रविवार को जिला पंचायत सभागार में जिला प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पत्रकारों व यातायात कर्मियों के लिए आयोजित रक्षा सूत्र बंधन व आरोग्य किट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। आयुक्त ने कहा कि गोंडा की जिलाधिकारी द्वारा आयोजित आज का यह कार्यक्रम पारस्परिक सहयोग, रक्षा व सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यातायात कर्मियों व पत्रकारों में सजगता व समयबद्धता जैसी कई समानताएं हैं। दोनों ही पूरी तरह से तत्पर रहते हुए समाज को सही राह दिखाने का कार्य करते हैं। साथ ही दोनों के लिए समय अति महत्वपूर्ण है। दोनों को किसी घटना दुघर्टना की सूचना यथाशीघ्र देनी होती है। वे आल वेदर हैवी ड्यूटी करते हैं। उन्हें समाज की रक्षा सुरक्षा के साथ ही अपना भी ध्यान रखना होता है। आयुक्त ने जिले में यातायात व्यवस्था में जुड़े पुलिस कर्मियों, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों तथा मीडिया कर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रक्षा सूत्र व आरोग्य किट प्रदान किया।

22a

डीएम ने व्यक्त किया आभार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि यातायात कर्मी व मीडिया के साथी क्षेत्र में जाकर काम करते हैं। उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में यह आरोग्य किट काफी सहायक सिद्ध होगी। इसके माध्यम से वे अपने आपको स्वस्थ रख सकेंगे तथा अपने काम को अच्छे तरीके से कर सकेंगे।

22b

ब्रह्माकुमारी बहनों की रही भागीदारी

रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों चांदनी, रागिनी व सोनाक्षी ने पुलिस कर्मियों, अधिकारियों और मीडिया कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी। अपने सम्बोधन में बहन चांदनी ने रक्षाबंधन त्यौहार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल हाथों में कलावा बांधने का अवसर नहीं है, बल्कि भाई-बहन की रक्षा करने का एक पवित्र कर्तव्य है। आयुक्त, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर हार्दिक बधाई दी।

22

इन्होंने भी रखे अपने विचार

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ वर्मा, तेज प्रताप सिंह, जानकी शरण द्विवेदी, अंचल श्रीवास्तव, यातायात उपनिरीक्षक जगदम्बा गुप्ता, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। टीएसआई ने लोगों से अपील किया कि वे यातायात नियमों का पालन करें। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने से ही हम अपने आपको सुरक्षित रख सकते हैं। पत्रकारों ने डीएम के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया कर्मी कई बार अपने काम को अंजाम देते वक्त यातायात नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि मीडिया कर्मी भी यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, एसडीएम विशाल कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक गुप्ता, पीडी डीआरडीए चंद्रशेखर, सीओ सिटी सौरभ वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने किया।

22d

यह भी पढें : स्वाती को मिला ‘सावन सुंदरी’ का खिताब

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!