आबादी तक पहुँचने लगा बाढ़ का पानी, टापू बन गए कई मजरे
Flood alert के बीच CDO और ADM ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। Flood alert की स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब गोंडा जिले में घाघरा और सरयू नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। बुधवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी 3.66 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और यह Flood alert का संकेत दे रही है।
जिले में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के चलते कई गांवों में Flood alert जैसी स्थिति बन गई है। कर्नलगंज तहसील के आधा दर्जन गांवों की आबादी पानी से घिर चुकी है। नकहरा गांव के समीप बाढ़ का पानी पहुंच गया है, वहीं माझा रायपुर की तरफ पानी तेजी से बढ़ रहा है। चंदापुर किटौली के दो मजरे पूरी तरह टापू बन गए हैं।
बांधों की स्थिति को लेकर भी मंगलवार को पूरे दिन सिंचाई विभाग के अभियंता मौके पर मौजूद रहे और पायलिंग कर बांध को बचाने की कोशिश करते रहे। बांधों पर बहाव तेज है और कटान की संभावना बनी हुई है। बहुवन मदार मांझा गांव के ग्रामीणों ने नदी के कटान से भय व्यक्त किया है।
उपजिलाधिकारी कर्नलगंज यशवंत राव ने बताया कि Flood alert को देखते हुए सभी प्रभावित गांवों की निगरानी की जा रही है। नकहरा गांव में पानी प्रवेश से पहले ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। राजस्व विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं। तटबंध पर शरण ले रहे लोगों के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढें : गोंडा के Dead Body Protest मामले में दो दर्जन से अधिक पर FIR

Flood alert के चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीएचसी परसपुर के अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने मंगलवार को बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पीएचसी भौरीगंज और पूरे तिवारी को सतर्क कर दिया गया है और वहां तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों में दवाएं वितरित की जा रही हैं।
तरबगंज तहसील के दत्तनगर क्षेत्र में ढेमवा मार्ग पर बाढ़ का पानी भरने से आवागमन पूरी तरह बाधित है। अब लोग नावों के सहारे ढेमवा पुल तक पहुंच रहे हैं, जिससे Flood alert के बावजूद जोखिम भरी यात्रा करना पड़ रहा है। वहीं, आसपास के गांव जैसे दुर्गागंज, साकीपुर, चहलावा और टड़िया में पानी तेजी से भर रहा है।
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के ऐली परसौली गांव में नदी की कटान से शिवदयाल, सुदर्शन और अर्जुन के मकान बह गए हैं। तेलमहन पुरवा गांव पर भी खतरा मंडरा रहा है। तरबगंज के एसडीएम विश्वमित्र सिंह के अनुसार बेलसर विकास खंड के चार गांवों की आबादी की ओर पानी तेजी से बढ़ रहा है। क्षेत्र की सभी बाढ़ चौकियों को Flood alert मोड में डाल दिया गया है और चौकियों पर भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है।
Flood alert की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन और अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उनके साथ एसडीएम तरबगंज विश्वमित्र सिंह, जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन द्वारा Flood alert के तहत ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदियों के समीप न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है और स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढें : Bolero नहर हादसा में लापता बालिका का शव मिला, मृतकों की संख्या हुई 12
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
