Tuesday, March 3, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment : गौहर खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की प्री-वेडिंग फोटोशूट...

Entertainment : गौहर खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की प्री-वेडिंग फोटोशूट की खास झलक

सुरभि सिन्हा

टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री एवं ‘बिग बॉस 7’ की विजेता रह चुकी गौहर खान जल्द ही जैद दरबार की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। हाल ही दोनों की सगाई हुई थी। जैद दरबार जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वहीं अब दोनों जल्द ही निकाह करने की तैयारी में हैं। दोनों 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन एक-दूसरे के हो जाएंगे। इसकी जानकारी खुद गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी थी। वहीं अब शादी से एक हफ्ते पहले गौहर ने अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट की झलक इंस्टाग्राम पर  फैंस के साथ साझा की है। प्री-वेडिंग फोटोशूट की झलक दिखाते हुए गौहर खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक हफ्ता बचा है…।’

Entertainment : गौहर खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की प्री-वेडिंग फोटोशूट की खास झलक

सोशल मीडिया पर गौहर और जैद के इस प्री-वेडिंग फोटोशूट के विडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। विडियो में दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं।  विडियो में  गौहर खान ने लहंगा पहना है और जैद ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है। प्री-वेडिंग फोटोशूट  की इस झलक में दोनों का अंदाज देखने लायक है। दोनों रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। विडियो में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular