Tuesday, March 31, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment :अनुष्का शर्मा को योग कराते नजर आए विराट कोहली, अभिनेत्री ने...

Entertainment :अनुष्का शर्मा को योग कराते नजर आए विराट कोहली, अभिनेत्री ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

सुरभि सिन्हा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही है। अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके पति विराट कोहली उन्हें योग करने में मदद करते नजर आ रहे हैं।इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा-‘यह एक्सरसाइज हैंड्स-डाउन सबसे मुश्किल एक्सरसाइज है। मेरी जिंदगी में योगा बहुत महत्वपूर्ण है। मेरे डॉक्टर ने मुझे कहा था कि मैं ऐसे सभी आसन कर सकती हूं जो प्रेग्नेंसी से पहले करती थी। शीर्षासन के लिए जो मैं काफी सालों से करती आ रही हूं मैं ध्यान रखती हूं कि मैं दीवार का इस्तेमाल करूं सपोर्ट के लिए और हां मेरे पति भी मुझे सपोर्ट करते हैं एक्सट्रा सेफ्टी के लिए। यह मैं मेरे योगा टीचर की देखरेख में कर रही थी। मैं बहुत खुश हूं कि प्रग्नेंसी में भी मैं योगा करती रही हूं।’

Entertainment :अनुष्का शर्मा को योग कराते नजर आए विराट कोहली, अभिनेत्री ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

अनुष्का और विराट अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे और अक्सर कई मौकों पर साथ भी नजर आते थे। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।विरुष्का के नाम से मशहूर ये जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इसी साल बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल डेब्यू किया है। हाल ही उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी भी फैंस को सोशल मीडिया पर दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular