Tuesday, March 31, 2026
HomeमनोरंजनEntertainment:साजिद नाडियाडवाला ने टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' और 'बागी 4' के...

Entertainment:साजिद नाडियाडवाला ने टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ और ‘बागी 4’ के लिए बनाई टीम

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। बेहतरीन स्टंट और डांस के अलावा टाइगर अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म ‘हीरोपंती 2’ और ‘बागी 4’ के लिए तैयार हैं। टाइगर श्रॉफ ने साजिद नाडियाडवाला को अपना गुरु माना है। उन्होंने न केवल उन्हें हीरोपंती में लॉन्च किया, बल्कि उनके साथ आगे भी ‘बागी’, ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ जैसी सफल फिल्मों को बनाया। ‘बागी’ सीरिज की तीनों फिल्मों में एक्शन दमदार रहा है। फिल्म ‘बागी 3’ इसी साल मार्च रिलीज हुई थी। फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने अब ‘बागी 4’ की तैयारियां शुरू कर दी है। फिल्म ‘हीरोपंती 2’ और ‘बागी 4’ में अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में होंगे।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ  ने बुधवार को ट्वीट किया-‘दो फ्रेंचाइजी, एक इमोशन! हीरोपंती 2 और बागी4। हीरोपंती 2 की जल्द ही शूटिंग होगी। बागी 4 के बारे में जल्द ही डिटेल मिलेगी। फिर एक और मेरे मेंटर साजिद नाडियाडवाला सर के साथ।’

Entertainment:साजिद नाडियाडवाला ने टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' और 'बागी 4' के लिए बनाई टीम

निर्देशक अहमद खान ने ट्वीट-‘इस जोड़ी के साथ आना हमेशा एक खुशी की बात रही है। वापस आकर खुश हूं और अब हम पहले से कहीं अधिक बड़ा रोल सेट करने करने के लिए तैयार हैं। साजिद नाडियाडवाला की हीरोपंती 2 और बागी 4, टाइगर श्रॉफ द्वारा अभिनीत जल्द आ रहा है।’

Entertainment:साजिद नाडियाडवाला ने टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' और 'बागी 4' के लिए बनाई टीम

टाइगर श्रॉफ ने 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। टाइगर श्रॉफ की आखिरी रिलीज फिल्म ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की ‘बागी 3’ है। यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। पहले ओपनिंग वीक में फिल्म ‘बागी 3’ ने 87 करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। ‘बागी 3’ को अहमद खान ने निर्देशित किया था और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular