पंचांग में उजागर हुआ बुद्ध पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्तों का संयोग
बुद्ध पूर्णिमाः श्रद्धा और साधना के दुर्लभ योग में बसा शक्ति का पर्व
धर्म-कर्म डेस्क
वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा इस बार कई शुभ संयोगों के साथ आ रही है। सोमवार 12 मई को भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा विशेष रूप से की जा रही है। इस पावन दिन को शक्ति और आस्था के दुर्लभ मिलन के रूप में देखा जा रहा है। एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के पंडित आनंद सागर पाठक ने जानकारी दी कि इस वर्ष की बुद्ध पूर्णिमा पर वरीयान योग, विष्टि करण और विशाखा नक्षत्र जैसे विशेष संयोग बन रहे हैं, जो इस दिन की आध्यात्मिक ऊर्जा को और भी प्रभावी बना रहे हैं।
नक्षत्र और स्वभाव से समझिए दिन का प्रभाव
इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में रहेंगे, जो सुबह 06ः18 बजे से अगले दिन 13 मई सुबह 09ः09 बजे तक प्रभावी रहेगा। विशाखा नक्षत्र के प्रतीक, बड़ा वृक्ष को सुरक्षा, ज्ञान और विस्तार का प्रतीक माना गया है। इसका पशु प्रतीक नर बाघ है, जो साहस और नेतृत्व का प्रतीक है। इस नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति और अधिष्ठाता देवता इंद्राग्नि माने जाते हैं।
सनातन और बौद्ध परंपरा का अद्वितीय संगम
बुद्ध पूर्णिमा का पर्व केवल बौद्ध अनुयायियों के लिए ही नहीं, बल्कि सनातन परंपरा के अनुयायियों के लिए भी गहरे भाव और श्रद्धा का विषय है। ऐसी मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म, बोधगया में ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थीं। यही कारण है कि यह दिन बुद्ध पूर्णिमा के रूप में अत्यंत पूजनीय माना गया है।
यह भी पढें: UP News : ब्रह्मोस मिसाइल की धमक से बौखलाया पाकिस्तान
पूजा विधिः कैसे करें बुद्ध पूर्णिमा का पूजन
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
सूर्य को अर्घ्य दें।
भगवान विष्णु को पीले फूल, फल और तुलसी अर्पित करें।
भगवान बुद्ध की धूप-दीप से पूजा करें।
पूर्णिमा व्रत कथा का पाठ अवश्य करें।
बुद्ध पूर्णिमा व्रत के दौरान उपवास रखें और चंद्र दर्शन के बाद पारण करें।
पीपल वृक्ष की पूजा करें क्योंकि यहीं भगवान बुद्ध को आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
आस्था और आत्मज्ञान का संगम है बुद्ध पूर्णिमा
आज की बुद्ध पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और करुणा का प्रतीक दिन है। यह पर्व हमें सत्य, संयम और ज्ञान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह दिन उन सभी के लिए विशेष है जो आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति की तलाश में हैं। पंडित आनंद सागर पाठक के अनुसार, ऐसे योगों में किया गया जप-तप विशेष फलदायक होता है।
यह भी पढें: सास पर गोली चलाने की सनसनीखेज वारदात, फैली दहशत
पंचांग से जानिए बुद्ध पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त
बुद्ध पूर्णिमा की तिथि आज रात 10ः25 बजे तक रहेगी। वरीयान योग पूरी रात प्रभावी रहेगा, जबकि करण में विष्टि सुबह 09ः14 बजे तक और फिर बावा रात 10ः25 बजे तक रहेगा।
सूर्योदयः 05ः32 बजे
सूर्यास्तः 07ः03 बजे
चंद्रोदयः 06ः57 बजे
चंद्रास्तः 13 मई को सुबह 05ः31 बजे
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्तः 04ः08 से 04ः50
अभिजीत मुहूर्तः 11ः51 से 12ः45
गोधूलि मुहूर्तः 07ः02 से 07ः23
निशिता मुहूर्तः 11ः56 रात्रि से 12ः38 रात्रि तक
अशुभ समय
राहुकालः 07ः14 से 08ः55
यमगंडः 10ः36 से 12ः18
गुलिक कालः 01ः59 से 03ः40

यह भी पढें: भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत, श्रीलंका की उम्मीदें ध्वस्त
हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
