Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBlp : गबन का आरोपी बैंक कर्मी समेत दो धरे गए

Blp : गबन का आरोपी बैंक कर्मी समेत दो धरे गए

संवाददाता

बलरामपुर। पुलिस ने बैंक खाता धारकों के पैसों का गबन करने के आरोप में एक बैंक कर्मी व एक सीएसपी संचालक को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि हरैया बाजार स्थित एक बैंक में बैंक कर्मी तथा सीएसपी संचालक खाता धारकों के पैसों का गबन करते थे ।शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की गई। छानबीन के बाद बैंक कर्मी रवि प्रताप निवासी नई बस्ती तुलसी पार्क बलरामपुर तथा सीएसपी संचालक राजा बाबू श्रीवास्तव निवासी महमूदनगर बाजार बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग बैंक में पैसा जमा करने वाले खातेदारों का पैसा लेकर उनको फर्जी रसीद दे देते थे और पैसा खाते में ना जमा कर खुद हड़प लेते थे। इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया गोविंद कुमार एवं क्राइम ब्रांच के प्रभारी मनोज कुमार सिंह का सहयोग रहा है।

यह भी पढें : Brh Cap : हर विधानसभा के लिए अलग कंट्रोल रूम नम्बर

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular