Monday, November 10, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBlp : दो साल बाद धरा गया ड़कैती का मुल्जिम

Blp : दो साल बाद धरा गया ड़कैती का मुल्जिम

संवाददाता

बलरामपुर। डकैती के एक मामले में वांछित राहुल गुप्ता को एसटीएफ ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है। राहुल गुप्ता के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एक पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि राहुल रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में 5 सितंबर 2022 को हुई बड़ी डकैती का मुख्य आरोपी था। उस घटना में राहुल और उसके चार साथियों ने दो मोटर साइकिल पर सवार होकर एक जनसेवा केंद्र पर धावा बोला और कट्टा दिखाकर 70 हजार रुपए की लूट की थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन राहुल गुप्ता फरार हो गया था। पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि वह एक संगठित अपराधी गिरोह का सदस्य है, जो लंबे समय से चोरी, लूटपाट और डकैती जैसी अपराधों में लिप्त रहा है। 5 सितंबर 2022 की सुबह, वह अपने साथियों रमेश, सुभाष, डॉक्टर और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर जनसेवा केंद्र में डकैती की थी और धनराशि को आपस में बांट लिया था। घटना के बाद वह मुंबई भाग आया और छिपकर रहने लगा था। राहुल गुप्ता को कोल्हापुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। बलरामपुर पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ दर्ज मामलों में विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। राहुल गुप्ता के खिलाफ बलरामपुर के अलावा अन्य जिलों में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें डकैती,चोरी और धोखाधड़ी जैसे अपराध शामिल हैं।

यह भी पढें : मेडिकल कॉलेज की अपील मंजूर, शुरू होगी पढ़ाई

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular