Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यअकाली नेता बिक्रम मजीठिया भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

आज सुबह विजिलेंस टीम ने अमृतसर में छापेमारी कर बिक्रम मजीठिया को दबोचा

बिक्रम मजीठिया के घर से अनेक मोबाइल-लैपटॉप जब्त, विरोध में उतरे अकाली नेता

राज्य डेस्क

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को बुधवार को अमृतसर स्थित उनके ग्रीन एवेन्यू वाले घर से गिरफ्तार कर लिया गया। नशा तस्करी के मामले में मजीठिया के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस टीम ने छापेमारी की थी। घर की तलाशी के दौरान 29 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, दो आईपैड, आठ डायरियां और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। गिरफ्तारी के समय उनकी पत्नी और विधायक गुनीव कौर मजीठिया घर में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सुरक्षा घेरा तोड़कर विजिलेंस की एंट्री
चंडीगढ़ स्थित आवास में तो सतर्कता अधिकारी बाड़ फांदकर भीतर घुसे। यह दबिश नशा तस्करी से जुड़ी जांच को लेकर बताई जा रही है। ग्रीन एवेन्यू के आसपास के रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया गया था। पंजाब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की भारी तैनाती के बीच, मजीठिया को पिछले दरवाजे से बाहर निकालकर मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया गया।

बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर क्या बोले केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि ‘पंजाब को नशे में धकेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।’ उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के समय मंत्री गाड़ियों में नशीले पदार्थों की तस्करी कराते थे और अंतरराष्ट्रीय तस्करों को अपने घरों में पनाह देते थे। केजरीवाल ने यह भी जोड़ा कि चाहे दोषी कितना भी ताकतवर क्यों न हो, अब किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

यह भी पढें: CDS को मिलीं नई शक्तियां, रक्षा मंत्रालय का साहसिक कदम

अकाली दल का आरोप-यह अघोषित इमरजेंसी है
बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारी के बाद शिरोमणि अकाली दल आक्रामक हो गया है। पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह एक ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार मजीठिया की आलोचना बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। मजीठिया की बहन और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

दलजीत चीमा बोले-सरकार कर रही है दमन की राजनीति
वरिष्ठ अकाली नेता दलजीत चीमा ने इस छापेमारी को ‘अघोषित आपातकाल’ बताया। पूर्व विधायक एनके शर्मा ने दावा किया कि घर में कोई नहीं था, फिर भी विजिलेंस जबरन अंदर दाखिल हो गई। उन्होंने कार्रवाई को असंवैधानिक और मनमानी बताया।

यह भी पढें: फैक्ट्री में आग से मची तबाही! 4 मजदूर जिंदा जले

विजिलेंस ने मजीठिया के घर से मोबाइल, लैपटॉप और दस्तावेज जब्त किए
विजिलेंस ने मजीठिया के घर से मोबाइल, लैपटॉप और दस्तावेज जब्त किए

मजीठिया का तीखा जवाब-झूठे मामलों से डरने वाला नहीं
बिक्रम मजीठिया ने कहा कि सरकार उनके खिलाफ कुछ भी नहीं साबित कर पाई, इसलिए नया झूठा केस गढ़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सारी कार्रवाई उन्हें डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए की जा रही है। ‘मैं डरने वाला नहीं, अकाल पुरख और गुरु साहिब पर भरोसा है। अंत में जीत सच्चाई की होगी।’

दस्तावेज खंगाल रही विजिलेंस टीम
विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी मुख्य रूप से ड्रग मनी और हवाला नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजों की तलाश में की गई थी। अमृतसर और चंडीगढ़ सहित राज्यभर में कुल 25 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। अभी कई डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच होनी बाकी है।

राजनीतिक भूचाल और कानूनी पेंच
बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारी के बाद पूरे पंजाब की राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी जहां इसे अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं अकाली दल इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दे रहा है। आने वाले दिनों में यह मामला न केवल अदालत में, बल्कि सड़कों और विधानसभा में भी गरमाने वाला है।

यह भी पढें: नीतीश का चुनावी मास्टरस्ट्रोकः 94 लाख परिवारों को दी बड़ी राहत

RELATED ARTICLES

Most Popular