Tuesday, January 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचदुष्कर्म : भाई ने सगी बहन के साथ पवित्र रिश्ता किया कलंकित

दुष्कर्म : भाई ने सगी बहन के साथ पवित्र रिश्ता किया कलंकित

मां बोली-नशे में सारे रिश्ते भूलकर दुष्कर्म की घटना को देता था अंजाम

संवाददाता

बहराइच। दुष्कर्म की घटना कई बार रोंगेटे खड़ी कर देनी वाली होती है। अविश्वसनीय सी लगने वाली यह घटना भी दिल दहला देने वाली है। आरोप के अनुसार, जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई ने अपनी सगी 17 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भाई पर दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद से भाई आए दिन उस पर गंदी नजर रख रहा था। रविवार को घर में अकेला पाकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लोकलाज के डर से उसने किसी को नहीं बताया लेकिन जब मां को जानकारी हुई तो उन्होंने कार्रवाई के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढें: IAS तबादला : 4 DM समेत 14 अफसर बदले

पहले भी कई बार कर चुका था गंदी हरकत-मां
पीड़िता की मां ने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार बहन के साथ छेड़खानी कर चुका था। हर बार उसे समझाती थी, लेकिन नशा करने के बाद वह सारे रिश्ते भूल जाता था और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे बैठता था। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं मे केस दर्ज किया गया है। आरोपी भागने की फिराक में था जिसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म : भाई ने सगी बहन के साथ पवित्र रिश्ता किया कलंकित

पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular